बीज क्या है ? पौधे का भ्रूण या पौधे वह का भाग जो बोने के उद्देश्य से इकट्ठा किया गया हो, बीज कहलाता है । बीज पौधे का वह भाग है जिसमे भ्रूण स्थित होता है और अंकुरित होकर नया पौधा बनता है |बीज भ्रूण को पूरी सुरक्षा देने के साथ उसके अंकुरण के लिए आवश्यक उर्जा भी देता है |अतः हम यह कह सकते है कि बीज पौधे का संकुचित रूप है |
बीज की श्रेणियां -
सत्य बीज ( Nucleus seed)- आनुवंशिक रूप से शुद्ध होता है और स्वस्थ पौधों द्वारा प्राप्त होते है ,कड़ी निगरानी में और निश्चित निर्धारित दूरियों पर लगाये जाते है | नाभिक बीज को पादप प्रजनक कि निगरानी में अनुसन्धान केंद्र में लगाया जाता है| अनुवांशिक रूप से 100 प्रतिशत शुद्ध होता है |
प्रजनक बीज ( Breeder seed) - यह नाभिक बीज की संतति होता है, अर्थात नाभिक बीज से पादप प्रजनक के निर्देशों का पालन करके अनुसन्धान केंद्र में प्राप्त किया जाता है| प्रजनक बीज का उपयोग आधार बीज उत्पादन में किया जाता है| आनुवंशिक एवं भौतिक शुद्धता सत्य बीज के जैसी होती है| प्रजनक बीज को सुनहरे पीले रंग के टैग से प्रदर्शित किया जाता है |
आधार बीज ( Foundation seed)- आधार बीज प्रजनक बीज की संतति होता है | प्रमाणिक और पंजीकृत बीज का मातृत्व पदार्थ होता है | आनुवंशिक रूप से 99.9 और भौतिक रूप से 98 प्रतिशत शुद्ध होता है| इसका उत्पादन मुख्य रूप से national seed corporation (NSC) द्वारा किया जाता है | इसका उत्पादन अनुसन्धान केंद्र,सरकारी प्रक्षेत्र कृषि महाविद्यालय तथा कुछ उत्पादको द्वारा पादप प्रजनक के सलाह एवं निर्देशन में किया जाता है | तथा निर्यात state seed certification agencies (SSCA) के निर्देशानुसार किया जाता है | आधार बीज के लिए सफ़ेद रंग का टैग उपयोग होता है |
पंजीकृत बीज (Registered seed )- आधार बीज या पंजीकृत बीज से इसका उत्पादन होता है | इसमें संतोषजनक आनुवंशिक शुद्धता पी जाती है | हमारे देश में इन बीजो का उत्पादन नि किया जाता है | इसके लिए बैगनी या संतरे रंग का टैग उपयोग होता है
प्रमाणित बीज (Certified seed) - यह आधार बीज कि संतति होता है | इसमें संतोषजनक आनुवंशिक शुद्धता पी जाती है | प्रमाणित बीज को मंजूरी और प्रमाणिकता राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था द्वारा दी जाती है | यह बीज किशानों को साधारण वितरण और प्रमाणित बीजो के उत्पादन के लिए दिया जाता है| प्रमाणित बीजो के लिए हल्के नीले रंग का टैग उपयोग में लाया जाता है|