The Glimpse of Himalayas - Introduction (in Hindi)

bindian05091 3,257 views 8 slides Aug 11, 2013
Slide 1
Slide 1 of 8
Slide 1
1
Slide 2
2
Slide 3
3
Slide 4
4
Slide 5
5
Slide 6
6
Slide 7
7
Slide 8
8

About This Presentation

हिमालय का संपूरण विवरण .... हिंदी में


Slide Content

हिमालय - एक झलक

हिमालय परिचय हिमालय  एक  पर्वत  शृंखला है जो भारतीय उपमहाद्वीप को  मध्य एशिया  और  तिब्बत  से अलग करता है । यह  दुनिया की सबसे तरुण और सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है। हिमालय में १०० से ज्यादा पहाड हैं जॊ ७२०० मीटर में फैले हुए हैं । ये सभी पहाड़ छह देशॊं की सीमाओं कॊ छूते हैं। ये देश हैं  नेपाल ,  भारत ,  भूटान   तिब्बत , अफगानिस्तान  और  पाकिस्तान । हिमालय की कुछ प्रमुख नदियों में शामिल हैं - सिंधु ,  गंगा ,  ब्रह्मपुत्र  और  यांगतेज । 

हिमालय परिचय निरंतर … हिमालय रेंज में १५ हजार से ज्यादा  ग्लेशियर  हैं जॊ १२ हजार वर्ग किलॊमीटर में फैले हुए है। ७० किलॊमीटर लंबा  सियाचीन ग्लेशियर  विश्च का दूसरा सबसे लंबा ग्लेशियर है । हिमालय में कुछ महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल भी है। इसमें  हरिद्वार ,  बद्रीनाथ ,  केदारनाथ ,  गॊमुख ,  देव प्रयाग ,  ऋषिकेश ,  माउंट कैलाश ,  मनसरॊवर  तथा  अमरनाथ  हैं।

नामकरण हिमालय  संस्कृत  के  हिम  तथा  आलय  दो शब्दों से मिल कर बना है, जिसका शब्दार्थ  बर्फ का घर  होता है।  हिमालय नेपाल और भारत का धरोहर है।  हिमालय पर्वत की एक चोटी का नाम 'बन्दरपुच्छ' है।  यह चोटी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल ज़िले में स्थित है।  इसकी ऊँचाई 20,731 फुट है। इसे सुमेरु भी कहते हैं।

महत्त्व नेपाल और भारत में पानी की आवश्यकता की अधिकांश आपूर्ति हिमालय से ही होती है । पेयजल व कृषि के अलावा देश मे पनबिजली के उत्पादन में हिमालय से प्राप्त होने वाले पानी का बड़ा महत्व है।  पानी के अतिरिक्त हिमालय से बेशकीमती वनौपज भी मिलती है।  वर्षों से यह विदेशी आक्रमणों से भारत की रक्षा करता आ रहा है । अनेक विश्वप्रसिद्ध, मनोरम पर्यटन स्थल इसकी गोद मे बसे हैं।

पर्यावरण जलवायु उष्णकटिबंधीय होती है, वहीं चोटी के पास स्थायी रूप से बर्फ जमी रहती है।  कर्क रेखा के निकट स्थित होने के कारण स्थायी बर्फ का स्तर आमतौर पर लगभग 5500 मीटर ( 18,000 फीट ) का होता है, जो की दुनिया में सबसे अधिक है। तुलना के लिए, न्यू गिनी के भूमध्य पहाड़ों में बर्फ का स्तर कुछ 900 मीटर ( 2950 फीट ) नीचे है।  सबसे अधिक है । वार्षिक वर्षा की मात्रा (पहाड़ों की दक्षिणी तरफ़) पश्चिम से पूर्व बढती चली जाती है।

छवि दीर्घा

छवि दीर्घा