मनोहर लाल खट्टर की जीवनी | Manohar Lal Khattar Biography in Hindi

votermoodsocialmedia 18 views 5 slides Oct 16, 2024
Slide 1
Slide 1 of 5
Slide 1
1
Slide 2
2
Slide 3
3
Slide 4
4
Slide 5
5

About This Presentation

Discover the biography of Manohar Lal Khattar in Hindi, covering his early life, and political journey.


Slide Content

मनोहर लाल खट्टर
केंद्रीय मंत्री
मनोहर लाल खट्टर की जीवनी, प्रारंभिक शिक्षा और राजनीति इतिहास
नाम- मनोहर लाल खट्टर
माता का नाम- श्रीमती शांति देवी
पिता का नाम- श्री हरवंश लाल खट्टर
शिक्षा- ग्रेजुएशन, दिल्ली विश्वविद्यालय
जन्मतिथि / उम्र- 05 मई 1954 (70 वर्ष)
जन्म स्थान- महम, रोहतक, हरियाणा
व्यवसाय / पेशा- राजनीतिज्ञ
राजनीतिक पार्टी- भारतीय जनता पार्टी
पद- केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री
जीवनसाथी का नाम- अविवाहित
आरोप - ज्ञात नहीं
विदेश यात्रा- ज्ञात नहीं
जाति और धर्म- खत्री (पंजाबी), हिंदू
मनोहर लाल खट्टर दूसरे ऐसे राजनेता हैं, जो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बाद लगातार दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री चुने गए।
मगर इन्होंने अपना दूसरा कार्यकाल पूरा नहीं किया। मनोहर लाल खट्टर राजनीति में आने से पहले आरएसएस यानी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बतौर प्रचारक काम कर चुके हैं। मनोहर लाल खट्टर 2014 में हरियाणा के पहले भाजपा
मुख्यमंत्री बने। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा देकर आम चुनाव लड़ा।
आम चुनाव में करनाल लोकसभा सीट से जीत हासिल कर एनडीए की केंद्र सरकार में मंत्री बने। मनोहर लाल खट्टर
बतौर मुख्यमंत्री अपने बयानों के लिए काफी विवादों में रहे हैं। वर्तमान में मनोहर लाल खट्टर केंद्र सरकार में केंद्रीय
विद्युत मंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं।
मनोहर लाल खट्टर की शिक्षा
Table of Content
मनोहर लाल खट्टर की जीवनी, प्रारंभिक शिक्षा और
राजनीति इतिहास
मनोहर लाल खट्टर की शिक्षा
मनोहर लाल खट्टर का पारिवारिक जीवन
मनोहर लाल खट्टर का राजनीतिक कैरियर
मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री के रूप में
मनोहर लाल खट्टर की उपलब्धियाँ
10/16/24, 11:21 AM मनोहर लाल खट्टर की जीवनी, प्रारंभिक शिक्षा और राजनीति इतिहास
https://votermood.com/hi/biography/manohar-lal-khattar 2/7

इनकी हाई-स्कूल तक की शिक्षा पंडित नेकी राम शर्मा सरकारी कॉलेज, रोहतक से हुई। इसके बाद इन्होंने दिल्ली
विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। 1977 में आरएसएस से जुड़े और लंबे समय तक प्रचारक की भूमिका निभाई।
आरएसएस के माध्यम से ही इन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और हरियाणा के मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया।
मनोहर लाल खट्टर का पारिवारिक जीवन
इनके बारे में कहा जाता है कि इन्होंने आरएसएस में शामिल होने के कारण शादी नहीं की। आरएसएस के अधिकांश
प्रचारक और अन्य पदाधिकारी अविवाहित ही रहते हैं। इनके पिता हरबंस लाल खट्टर 1947 में विभाजन के बाद
पाकिस्तान के पश्चिमी पंजाब के झंग जिले से आकर रोहतक में बस गए और खेती करने लगे। इन्होंने दिल्ली के सदर
बाजार में दुकान भी चलाई है। इनके तीन भाई- जगदीश खट्टर, गुलशन खट्टर और चरणजीत खट्टर हैं।
मनोहर लाल खट्टर का राजनीतिक कैरियर
सन् 1977 में मनोहर लाल खट्टर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हुए और तीन साल बाद पूर्णकालिक प्रचारक बने।
इसके बाद इन्होंने लंबे समय तक आरएसएस प्रचारक के रूप में काम किया। 1994 में मनोहर लाल भारतीय जनता
पार्टी में शामिल हुए और 2000-2014 तक भाजपा के संगठनात्मक महासचिव रहे। इनके कार्यकाल में राज्य इकाई ने
अक्टूबर 2000 में ‘भाजपा की बात’ पत्रिका का प्रकाशन शुरू किया। 2014 में इन्हें लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा
ने हरियाणा चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद मनोहर लाल भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी
समिति के सदस्य बने।
2014 में मनोहर लाल खट्टर ने पहली बार चुनावी राजनीति में उतरते हुए हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ा और
जीत दर्ज की। मनोहर लाल खट्टर ने पहली बार चुनाव लड़ा और मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 2019 में फिर से करनाल
विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर दोबारा से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मगर खट्टर अपना यह
कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। 2024 आम चुनाव में मनोहर लाल खट्टर ने करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और
जीत हासिल की। इसके बाद एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री बने।
मनोहर लाल खट्टर के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। इन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल
कर मुख्यमंत्री बने। पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर केंद्रीय मंत्री बने। इसके अलावा इन्होंने
अब तक सिर्फ दो बार विधानसभा और एक बार लोकसभा चुनाव लड़ा है, जिसमें से खट्टर दो बार मुख्यमंत्री और एक
बार केंद्रीय मंत्री बने हैं।
मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री के रूप में
बतौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न कार्य किए। इनमें पुलिस सुधार से लेकर
महिला सशक्तीकरण के कार्य शामिल हैं। इन्होंने अपने कार्यकाल में वृद्धावस्था सम्मान भत्ते में बढ़ोत्तरी, विधवा पेंशन
मनोहर लाल खट्टर की संपत्ति
मनोहर लाल खट्टर पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-
10/16/24, 11:21 AM मनोहर लाल खट्टर की जीवनी, प्रारंभिक शिक्षा और राजनीति इतिहास
https://votermood.com/hi/biography/manohar-lal-khattar 3/7

योजना, विकलांगता पेंशन योजना, नपुंसकों के लिए भत्ता, हरसमय पोर्टल, वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना, ई-
शासन जैसी विभिन्न योजनाएँ चलाई।
मनोहर लाल खट्टर की उपलब्धियाँ
बतौर राजनेता मनोहर लाल खट्टर ने राजनीति में कम समय में विभिन्न उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जिसमें पहली बार
विधानसभा चुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री बनना हो या फिर केंद्रीय मंत्री। चुनावी राजनीति में मनोहर लाल खट्टर को
करीब 10 वर्ष हुए हैं। इन दस वर्षों में खट्टर दो बार मुख्यमंत्री और एक बार केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं।
2000-2014 तक हरियाणा बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी रहे।
2014- पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।
2019- दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।
2014- पहली बार करनाल विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।
2019- दूसरी बार करनाल विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।
2024- पहली बार करनाल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए।
मनोहर लाल खट्टर की संपत्ति
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार इनकी कुल संपत्ति 2.54 करोड़ से ऊपर है। इनके ऊपर किसी भी
प्रकार की कोई देनदारी नहीं है। करीब 2.14 करोड़ इन्होंने बैंक, नॉन-फाइंसियल कंपनियों आदि में लगाए हुए हैं।
इनके पास कोई गाड़ी और किसी भी प्रकार कोई ज्वेलरी नहीं हैं।
मनोहर लाल खट्टर पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-
प्रश्न- मनोहर लाल खट्टर ने पहली बार कब और कहां से चुनाव लड़ा था ?
उत्तर- करनाल विधानसभा से 2014 में
प्रश्न- मनोहर लाल खट्टर कितनी बार मुख्यमंत्री रहे हैं ?
उत्तर- दो बार (2014 और 2019 में लगातार )
10/16/24, 11:21 AM मनोहर लाल खट्टर की जीवनी, प्रारंभिक शिक्षा और राजनीति इतिहास
https://votermood.com/hi/biography/manohar-lal-khattar 4/7

प्रश्न- मनोहर लाल खट्टर कितनी बार विधायक और सांसद रहे हैं ?
उत्तर- दो बार विधायक और एक बार लोकसभा सांसद
प्रश्न- मनोहर लाल खट्टर के माता-पिता का क्या नाम है ?
उत्तर- माता- शांति देवी और पिता- हरवंश लाल खट्टर
प्रश्न- मनोहर लाल खट्टर की शादी कब और किससे हुई है ?
उत्तर- अविवाहित हैं
प्रश्न- मनोहर लाल खट्टर राजनीति में आने से पहले क्या करते थे ?
उत्तर- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक का कार्य
लोकप्रिय राजनेता
भारत के लोकप्रिय और प्रभावशाली राजनेताओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
10/16/24, 11:21 AM मनोहर लाल खट्टर की जीवनी, प्रारंभिक शिक्षा और राजनीति इतिहास
https://votermood.com/hi/biography/manohar-lal-khattar 5/7

और देखें
10/16/24, 11:21 AM मनोहर लाल खट्टर की जीवनी, प्रारंभिक शिक्षा और राजनीति इतिहास
https://votermood.com/hi/biography/manohar-lal-khattar 6/7