दो वर्णों के परस्पर मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है, उसे “संधि” कहते हैं।
जैसे :
सूर्य + उदय = सूर्योदय (यहाँ अ का उ से मेल होने से ओ बना है)
पुस्तक + आलय = पुस्तकालय (यहाँ अ का आ से मेल होने से आ बना है)
नर + ईश = नरेश (यहाँ अ का ई से मेल होने से ए बना है)
उपर्युक्त उदाहरणों में पहले शब्द के अंतिम वर्ण तथा दूसरे शब्द के पहले वर्ण के परस्पर मेल से विकार उत्पन्न हुआ है। यही परिवर्तन / विकार संधि है।