sushiltiwari33
41,941 views
13 slides
Oct 26, 2016
Slide 1 of 13
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
About This Presentation
structure of flower
Size: 587 KB
Language: none
Added: Oct 26, 2016
Slides: 13 pages
Slide Content
विषय-विज्ञान,कक्षा-10 विषयवस्तु-पुष्प की संरचना और कार्य प्रस्तुतकर्ता (१)सुशील कुमार तिवारी वरिष्ठ अध्यापक शा.उ.मा.वि.-गिजवार (२)विनोद प्रसाद पाण्डेय अध्यापक शा.क.उ.मा.वि.-बघवार
अनुक्रमणिका 1.उद्देश्य 2.पुष्प की परिभाषा 3.पुष्प की संरचना 4.पुष्प के सहायक अंग 5.पुष्प के आवश्यक अंग 6.पुष्प के प्रकार-अंगों की उपस्तिथि के आधार पर 7.पुष्प के प्रकार-लिंग के आधार पर 8.सन्दर्भ 9.प्रश्नोत्तरी 10.धन्यवाद
उद्देश्य इस विषय-वस्तु के माध्यम से आज हम पुष्प की संरचना उसके कार्य,विभिन्न अंगों,अलग-अलग आधारों पर उनके प्रकार एवं पुष्प से सम्बंधित अन्य जानकारीओं के बारे में अध्धयन करेंगे|
पुष्प की परिभाषा आकारिकीय दृष्टि से पुष्प एक रूपांतरित प्ररोह है|जिसमें पर्व एवं पर्वसंधियाँ संयुक्त रूप से व्यवस्थित होती हैं|तथा पुष्प पत्र पर्वसंधियों पर उपस्थित होते हैं|पुष्प पौधे का प्रजनन अंग होता है,जिससे पौधों में लैंगिक प्रजनन की क्रिया होती है| गुड्हल का पुष्प
पुष्प की संरचना एक प्रारूपिक पुष्प में पुष्प पत्रों के चार भाग होते हैं,जिन्हें पुष्प के चक्र भी कहते हैं जो पुष्पासन पर एक निश्चित क्रम में व्यवस्थित होते हैं, जो निम्न हैं- 1.बाह्यदलपुंज(बाह्यदल) 2.दलपुंज(दल) 3.पुमंग(पुन्केसर) 4.जायांग(अंड़प) (दल) (अंड़प ) ( पुंकेसर ) (बाह्यदल ) (पुष्प की लम्बवत काट)
पुष्प के सहायक अंग ये पुष्प के वे भाग है जो पुष्प के कार्य अर्थात प्रजनन की क्रिया में भाग नहीं लेते परन्तु उसमे सहायक होते है|सहायक भाग निम्न है- 1 . बाह्यदलपुन्ज- यह पुष्प का प्रथम चक्र या भाग है|सामान्यतया हरे रंग का होता है| 2.दलपुंज- यह पुष्प का द्वितीय भाग या चक्र होता है|यह रंगीन भाग होता है तथा कीटो को आकर्षित करके परागण की क्रिया में सहयोग करता है| दलपुंज बाहय दलपुंज
पुष्प के आवश्यक अंग ये पुष्प के वे भाग या चक्र होते हैं,जो प्रजनन की क्रिया में भाग लेते है|जो निम्नलिखित हैं – 1.पुमंग- यह पुष्प का तीसरा चक्र या भाग है,तथा पुष्प नर प्रजनन अंग है|इसकी एक इकाई को पुंकेसर कहते हैं| 2.जायांग- यह पुष्प का चौथा भाग या चक्र है,यह पुष्प का मादा प्रजनन अंग होता है|इसकी एक इकाई को अंड़प कहते है| पुमंग जायांग
पुष्प के प्रकार-अंगों की उपस्थिती के आधार पर पुष्प के अंगों या चक्रों की उपस्थिती के आधार पर पुष्प दो प्रकार के होते हैं- 1.पूर्ण पुष्प-यैसे पुष्प जिसमे चारो चक्र पाये जाते हैं,पूर्ण पुष्प कहलाते हैं| 2.अपूर्ण पुष्प-यैसे पुष्प जिनमें चारों चक्र नहीं पाये जाते अपूर्ण पुष्प कहलाते हैं| पूर्ण पुष्प अपूर्ण पुष्प
पुष्प के प्रकार लिंग के आधार पर प्रजनन अंगों की उपस्थिती के आधार पर पुष्प दो प्रकार के होते हैं- 1.द्विलिंगी पुष्प – जिन पुष्पों में पुमंग एवं जायांग दोनों पाये जाते हैं उन्हें द्विलिंगी पुष्प कहते हैं | 2.एकलिंगी पुष्प- जिन पुष्पों में पुमंग एवं जायांग में से कोई एक पाया जाता है उन्हें एकलिंगी पुष्प कहते हैं|ये दो प्रकार के होते हैं- ( अ)नर पुष्प(staminate flower)- जिन पुष्पों में सिर्फ पुमंग पाये जाते है उन्हें नर पुष्प कहते है| (ब)मादा पुष्प(pistilate flower)- येसे पुष्प जिनमें सिर्फ जायांग पाया जाता है,उन्हें मादा पुष्प कहते हैं| नर पुष्प मादा पुष्प द्विलिंगी पुष्प
प्रश्नोत्तरी 1 .पुष्प में कितने चक्र होते हैं? (अ) 6 (ब) 5 (स) 4 (द) 3 उत्तर:- 4 2. पुष्प में सहायक अंगों की संख्या कितनी होती है? (अ) 2 (ब) 3 (स ) 4 ( द) 6 उत्तर:- 2 3.पुष्प में आवश्यक अंगों की संख्या कितनी होती है? (अ) 2 (ब) 7 (स) 3 (द) 5 उत्तर:- 2 4.पुष्प के नर जननांग को क्या कहते हैं? (अ) पुमंग (ब) जायांग (स) दल (द) बाह्यदल उत्तर:-पुमंग
गृहकार्य 1.एक प्रारूपिक पुष्प की लम्बवत काट का नामांकित चित्र बनाइये| 2.एक नर पुष्प का नामांकित चित्र बनाइये| 3.एक मादा पुष्प का नामांकित चित्र बनाइये|
सन्दर्भ 1.http://www.flickr.com/photos/44743850@N00/1195606479/ 3.म.प्र.राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा प्रकाशित कक्षा-10 की विज्ञान विषय की पुष्तक | 2.https ://moodle.beverleyhigh.net/mod/resource/view.php?id=6147