काल

4,856 views 10 slides Aug 25, 2021
Slide 1
Slide 1 of 10
Slide 1
1
Slide 2
2
Slide 3
3
Slide 4
4
Slide 5
5
Slide 6
6
Slide 7
7
Slide 8
8
Slide 9
9
Slide 10
10

About This Presentation

काल
काल की परिभाषा
काल के भेद
काल से सम्बंधित अभ्यास प्रश्न
काल के अभ्यास प्रश्न
सरल शब्दों में काल की व्याख�...


Slide Content

काल

परिभाषा – क्रिया के घटने या होने के समय का बोध कराने वाले शब्द को काल कहते हैं | क्रिया को 3 कालों में बांटा गया है – बीता हुआ समय अर्थात भूतकाल | चलनेवाला मौजूद समय अर्थात वर्तमान काल | आगे आनेवाला समय अर्थात भविष्यत काल |

भूतकाल – परिभाषा – क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय में कार्य के होने का बोध हो , उसे भूतकाल कहते है |

जैसे – नेहरूजी भारत के प्रधानमंत्री थे | मैंने मित्र को पत्र लिखा | नगर में सब दीये जला रहे थे | उसने अपना पाठ याद कर लिया |

वर्तमान काल – परिभाषा – क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में कार्य के होने का बोध हो , उसे वर्तमान काल कहते है |

जैसे – तितली फूलों पर मंडरा रही हैं | अध्यापक पढ़ाते हैं | आकाश में बादल गरज रहे हैं | तालाब में कमल खिलें हैं |

सदैव सत्य रहने वाली घटनाएँ वर्तमान काल में रहती है | जैसे – सत्य की सदा विजय होती है | पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है | सूर्य पूर्व में उदय होता है और पश्चिम में अस्त ईमानदारी सर्वश्रेष्ठ गुण है |

भविष्यत काल –   परिभाषा – क्रिया के जिस रूप से आनेवाले समय में कार्य के होने का बोध हो , उसे भविष्यत काल कहते है |

जैसे – मैं सोमवार को स्कूल जाऊँगा | बच्चे शाम को मैच खेलेंगे | अगले माह मीरा शिमला घूमने जाएगी | पुलिस चोर को पकड़ लेगी |  

निम्न वाक्यों में क्रिया का काल पहचानकर लिखो- इसमें नीबू का रस मिला है | मैंने डॉक्टर साहब का धन्यवाद किया | मैं बादशाह बनूँगा | सौरभ चिड़ियाघर जाता है | किसान घबरा गया | बच्चा खेलने जाएगा |