तंत्रिका तंत्र V p p and s k t

4,319 views 15 slides Oct 27, 2016
Slide 1
Slide 1 of 15
Slide 1
1
Slide 2
2
Slide 3
3
Slide 4
4
Slide 5
5
Slide 6
6
Slide 7
7
Slide 8
8
Slide 9
9
Slide 10
10
Slide 11
11
Slide 12
12
Slide 13
13
Slide 14
14
Slide 15
15

About This Presentation

class-10


Slide Content

विषय-विज्ञान,कक्षा-10 विषयवस्तु-मनुष्य का तंत्रिका तंत्र प्रस्तुतकर्ता-(1)विनोद प्रसाद पाण्डेय अध्यापक शा.क.उ.मा.वि.-बघवार (2)सुशील कुमार तिवारी वरिष्ठ अध्यापक शा.उ.मा.वि.-गीजवार

अनुक्रमणिका 1.उद्देश्य 2.तंत्रिकीय नियंत्रण-परिचय 3.मानव तंत्रिका तंत्र के भाग 4.मानव मष्तिष्क की संरचना 5.अग्र मष्तिष्क 6.मध्य मष्तिष्क 7.पश्च मष्तिष्क 8.ब्रेन स्टेम 9.मष्तिष्क के कार्य 10.प्रश्नोत्तरी 11.गृहकार्य 12.संदर्भ 13.धन्यवाद

उद्देश्य इस विषयवस्तु के माध्यम से हम मनुष्य में विभिन्न प्रकार की जैविक प्रक्रियाओं के नियंत्रण एवं समन्वय और मनुष्य के मष्तिष्क की संरचना,एवं उसके कार्यों का अध्ययन करेंगे|

तंत्रिकीय नियंत्रण-परिचय प्राणियों में समझनें,सोचने और किसी भी चीज को याद रखने के साथ-साथ शरीर के विभिन्न अंगों के कार्यों में समन्वय और संतुलन स्थापित करके,नियंत्रण बनाये रखने वाला तंत्र,तंत्रिका तंत्र है| तंत्रिका तंत्र एक विशेष प्रकार की कोशिकओं का बना होता है,जिन्हें न्यूरॉन कहा जाता है,इसे तंत्रिका तंत्र की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई भी कहा जाता है|न्यूरॉन की कोशिका को साईटोन कहा जाता है,इसमें दो प्रकार के प्रवर्ध डेन्ड्रान तथा एक्सॉन होते है| डेन्ड्रान साईंटोन एक्सान न्यूरॉन की संरचना

मानव तंत्रिका तंत्र के भाग मानव के तंत्रिका तंत्र को तीन भागों में विभाजित किया जाता है | (1)केंद्रीय तंत्रिका तंत्र :- तंत्रिका तंत्र का मुख्य भाग है,जो सम्पूर्ण शरीर को नियंत्रित करता है|इसमें दो भाग है| (अ) मष्तिष्क (ब) मेरुरज्जु (2)परिधीय तंत्रिका तंत्र :- इससे कपाल तंत्रिकाये (12 जोड़ी) तथा स्पाईनल तंत्रिकाए(31 जोड़ी)निकलती हैं| (3)स्वायत:तंत्रिकातंत्र :- यह परिधीय तंत्रिका तंत्र का स्वसंचालित या अनैक्षिक भाग होता है | जो अंतरागो की क्रियाओं का नियमन एवं नियंत्रण करता है| इसके दो भाग अनुकम्पी तथा परानुकम्पी होते है मनुष्य का तंत्रिका तंत्र

मानव मष्तिष्क की संरचना मनुष्य का मष्तिष्क खोपड़ी में सुरक्षित रहता है,जिसका कुल भार 1400 ग्राम या तीन पौंड होता है|यह तीन झिल्लियों से घिरा होता है,जिन्हें मष्तिष्कावरण कहते हैं,झिल्लियो के बीच में एक द्रव पाया जाता है,जिसे सेरिब्रो स्पाइनल द्रव कहा जाता है| मष्तिष्क को तीन भागो में विभाजित किया गया है| (1)अग्र मष्तिष्क (2)मध्य मष्तिष्क (2)पश्च मष्तिष्क अग्र मष्तिष्क मध्य मष्तिष्क पश्च मष्तिष्क मष्तिष्क की बाहय संरचना

अग्र मष्तिष्क यह मष्तिष्क का सबसे आगे का भाग होता है,यह दो भागों का बना होता है:- (1)प्रमष्तिष्क(सेरेब्रम):- यह मष्तिष्क का सबसे विकसित भाग होता है,एवं दो गोलार्धो का बना होता है,इन दोनों गोलार्धो को जोड़ने वाली संरचना को कार्पस कैलोसम कहते हैं|प्रमाश्तिश्क की बाहरी सतह पर गायरी(उभार)एवं सल्साई(खांच)पाई जाती हैं,जिस व्यक्ति में इनकी संख्या जितनी अधिक होती है वह उतना ही बुद्धिमान होता है| (2)हायपोथैलेमस:- यह भाग अग्रमष्तिष्क का आधारीय एवं पार्श्व भाग होता है,और तंत्रिका तंत्र का संगठन केंद्र होता है,इसके नीचे एक छोटा सा भाग डायन सेफैलान स्थित होता है (प्रमस्तिष्क) ( डायनसेफेलोन) हायपोथैलेमस मनुष्य का मष्तिष्क

मध्यमष्तिष्क यह अग्रमष्तिष्क को पश्चमष्तिष्क से जोड़ता है,तथा दो भागों कार्पोरा क्वाड्रीजेमिना एवं प्रमश्तिषक तंतु का बना होता है,जो दृष्टि एवं श्रवण उद्दीपन को ग्रहण करते हैं| मध्यमाश्तिश्क

पश्चमष्तिष्क यह मष्तिष्क का पिछला भाग है,तथा तीन भागों का बना होता है:- (अ)अनुमष्तिष्क(सेरेबेलम)- यह मष्तिष्क का पिछला ठोस भाग होता है,तथा तीन पालिओ का बना होता है| (ब)मेडुला ओब्लंगेटा- यह मष्तिष्क का सबसे पिछला भाग होता है,तथा पीछे की ओर बढकर स्पाइनल कार्ड बनता है,इसमें गुहिका पाई जाती है| (स)पोंस वेरोलाई- यह तंत्रिका तंतुओ की बनी एक पट्टिका होती है जो की सेरिबेलम के एक भाग से दुसरे भाग में प्रेरणाओं को ले जाती है| पोंस मेडुला ओब्लंगेटा सेरेबेलम स्पाइनल कार्ड

ब्रेन स्टेम मध्यमष्तिष्क,डायनसेफेलोन,पोंस वेरोलाई एवं मेडुला मिलकर एक अक्षनुमा संरचना बनाते हैं जिसे ब्रेन स्टेम कहते हैं| ब्रेन स्टेम

मष्तिष्क के कार्य (1)गंध,चेतना बुद्धि,स्मृति,विचार एवं इच्छा शक्ति का केंद्र होता है| (2)मनुष्य के हंसने एवं रोने पर नियंत्रण रखता है| (3)इसमें दृष्टि और श्रवण के केंद्र होते हैं| (4)तंत्रिका तंत्र के शेष भागों पर नियंत्रण करता है| (5)ठन्ड,गर्मी,स्पर्श,प्रकाश के प्रति प्रेरित करता है| (6)भूख,प्यास,ताप,नीद,थकावट,घृणा तथा अनैक्षिक कार्यों का नियंत्रण| (7)सुनने,दृष्टि एवं प्रतिवर्ती क्रियाओ का नियंत्रण| (8)ऐच्छिक क्रियाओं का नियंत्रण| (9)निगलने,वमन करने आदि क्रियाओं का नियमन| (10)ह्रदय की धड़कन,श्वास दर एवं आहारनाल की क्रमाकुंचन गति पर नियंत्रण|

??? प्रश्नोत्तरी ??? (1)मनुष्य के तंत्रिका तंत्र को कितने भागों में विभाजित किया गया है? (अ) 3 (ब) 4 (स) 6 (द) 7 उत्तर:- 3 (2)मनुष्य में कपाल तंत्रिकाओं की संख्या होती है| (अ) 14 (ब) 13 (स) 12 (द) 11 उत्तर:- 12 (3) मनुष्य के मष्तिष्क का कुल भार कितने ग्राम होता है? (अ) 1200 (ब) 1400 (स) 1500 (द) 1600 0उत्तर :- 140 (4)कार्पस कैलोसम पाया जाता है| (अ) मछली में (ब) स्तनधारियो में (स) सरीसृपों में (द) उभयचरों में उत्तर:- स्तनधारियो में (5)शरीर की सबसे लम्बी कोशिका कौन सी होती है? (अ) रक्त कोशिका (ब) तंत्रिका कोशिका (स) ह्रदय की कोशिकाएं (द) सभी कोशिकाएं बराबर होती है उत्तर:-तंत्रिका कोशिका

गृहकार्य कार्य (1)तंत्रिका `कोशिका का नामांकित चित्र बनाइये| (2) मनुष्य के मष्तिष्क की बाहय संरचना का नामांकित चित्र बनाइये| (3)मष्तिष्क के कार्य लिखिए|

संदर्भ (1) http :// sciencealive.wikispaces.com/Human%20B r ain (2) ttp :// sciencehumanbodyproject.wikispaces.com/nervous+system (3)राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश द्वारा प्रकाशित कक्षा 10 की विज्ञान विषय की पुष्तक|

HAVE A NICE DAY
Tags